- नॉन-एसी बस वर्तमान दाम (रुपये) नए दाम (रुपये)
- पांच किलोमीटर तक 10 10
- पांच से 10 किलोमीटर तक 15 20
- 10 किलोमीटर से ज्यादा 20 25
- एसी बस वर्तमान दाम (रुपये) नए दाम (रुपये)
- पांच किलोमीटर तक 15 15
- पांच से 10 किलोमीटर तक 20 25
- 10 किलोमीटर से ज्यादा 25 30
रोजाना के बस पास (ट्राइसिटी)
- नॉन-एसी बस 50 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन) 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
- एसी बस 60 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन) 75 (प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन)
- नॉन-एसी बस 600 700
- सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 800 900
सभी राज्य, केंद्रीय, सरकारी बैंक कर्मचारी (आउटसोर्स, कांट्रैक्चुएल सहित) के लिए महीने का पास
- नॉन-एसी बस 300 350
- सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 800 900
स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों के लिए महीने का पास
- नॉन-एसी बस 100 125
- सभी बसें (एसी व नॉन-एसी बस) 300 350
वरिष्ठ नागरिक (कार्ड जरूरी)
लोकल और लांग रूट पर एसी व नॉन-एसी बसों में टिकट और महीने के पास में 50 फीसदी की छूट।
लोकल रूट पर 5 प्रतिशत नहीं, 5 रुपये बढ़ाया किराया
यूटी सचिवालय में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि सीटीयू ने लोकल और लांग रूट पर 5 प्रतिशत किराया बढ़ाया है। सूत्रों ने अनुसार यह जानकारी अधूरी थी। सीटीयू ने लोकल रूट की बसों के किराये में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा रोजाना के पास और महीने के पास के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है।