चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स स्कूल 44 में पढ़ने वाले भाई-बहन निशा व अविनाश ने आईसीएसई बारहवीं बोर्ड में क्रमश: 71 और 68 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके पिता विजय सेंट जेवियर्स स्कूल में बस ड्राइवर हैं। विजय ने बताया कि बच्चों की सफलता में स्कूल का सबसे ज्यादा योगदान है। स्कूल प्रबंधन की मदद से ही वे अपने बच्चों को अच्छी स्कूली शिक्षा दे पाए हैं। उनकी इच्छा है कि उनके बच्चों को आगे अच्छे कॉलेज में दाखिला मिले, ताकि वे अपना करिअर बना सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में भी स्कूल की तरफ से उन्हें सहयोग मिलता रहा है।
माता रीना देवी स्कूल में ही आया का काम करती है। उन्होंने बताया कि दोनों ही अनपढ़ हैं, लेकिन बच्चों का परिणाम देखकर बहुत खुशी हो रही है। निशा ने बताया कि वो शिक्षिका बनना चाहती है। अविनाश ने बताया कि आगे की पढ़ाई वाणिज्य में करना चाहते हैं।
स्कूल गार्ड की बेटी साक्षी ने हासिल किए 76 फीसदी अंक
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेंट जेवियर्स स्कूल -44 में पढ़ने वाली छात्रा साक्षी ने बताया कि उनके आईसीएसई बोर्ड दसवीं में 73 प्रतिशत अंक आए हैं। वे बेहद खुश हैं। वे आगे की पढ़ाई मेडिकल विषय में कर भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। पिता मोहिंदर ने बताया कि वे बेटी के स्कूल में ही गार्ड की नौकरी करते हैं। बेटी के बोर्ड में प्रदर्शन को देखकर बहुत गर्व महसूस हो रहा हैं। बेटी ने बहुत ही मुश्किल हालात में पढ़ाई की है।
उनके पिता की कोरोना से मौत हो गई थी। मौत से पहले वे काफी दिन तक पीजीआई में दाखिल रहे। इस दौरान पूरा घर तनाव में था। इसका असर बेटी पर भी पड़ा। परीक्षा भले ही न हो, लेकिन बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे थे। पूरे वर्ष स्कूल भी बंद थे, इसलिए बेटी ने घर पर ऑनलाइन कक्षाएं ही लगाई और खुद से मेहनत की।