फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी वोल्वो बस, आग लगने से दो की मौत, 17 घायल

Sat, 13 Jul 2019 12:18 PM IST
ajay kumar राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
विज्ञापन
पिपली में बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चालक को नींद की झपकी आने से दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही वोल्वो बस शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे जीटी रोड पर इस्सरगढ़ के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटते ही बस में आग लग गई। किसी तरह कुछ लोग निकलकर भागे, लेकिन कई यात्री बस में ही फंस गए। एक महिला और एक युवक की झुलसने से मौत हो गई, जबकि 17 यात्री झुलस/घायल गए। 

विज्ञापन


इनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर है। इन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। राहत एवं बचाव कार्य भी देरी से शुरू हो पाया। जानकारी के अनुसार, 40 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट वोल्वो बस शुक्रवार रात दिल्ली के अजमेरी गेट से जम्मू-कश्मीर के लिए चली थी। 

शनिवार तड़के 3:30 बजे बस जीटी रोड पर इस्सरगढ़ के नजदीक पहुंची। तेज गति से चल रही बस अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलटते ही बस में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। बस में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री किसी तरह बस से निकल गए, लेकिन कई फंसे रह गए। बस को जलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग लगने से क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बचाव कार्य के दौरान सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन बस में फंसी दिल्ली के करोल बाग की गीता देवी (75) और पंजाब अमृतसर के जसपाल नगर निवासी हरदीप सिंह (24) की मौत हो गई। 

पुलिस ने दोनों के शव और 17 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इनमें से दिल्ली के शालीमार बाग निवासी कुसुम गुप्ता, अमृतसर तफरी निवासी गुरमोर कौर, छबरी बाजार निवासी तनिश, डायमंड कॉलोनी निवासी अनुराधा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में घटना का कारण चालक को नींद की झपकी आना सामने आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें