फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से बच्ची की मौत, 27 घायल

Tue, 08 Jul 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़शंकर(होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर में गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर गांव चक्ककफुल्लू के पास पनबस के चालक को झपकी आने से बस साथ लगते खेत में पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि बस में सवार 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से होशियारपुर आ रही पनबस की बस मंगलवार सुबह पांच बजे गांव चक्ककफुल्लू के पास ड्राइवर को झपकी आने के कारण पलट गई।

हादसे में 11 साल की चंचल पुत्री अमर सिंह निवासी विकासनगर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। सत्ताइस लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

गंभीर रूप से घायल होने वालों में ओंकार सिंह निवासी भरोवाल, कुलवंत सिंह मुकेरिया, अजीत सिंह मुकेरिया, अमर सिंह निवासी विकास नगर उत्तर प्रदेश परविंदर कुमार निवासी सड़ोया, विनोद साहनी, अमृत साहनी, अनिल साहनी सभी जिला वैशाली, बिहारव भरत सिंह निवासी मलकोवाल शामिल हैं। इनमें से अधिकांश को राजा अस्पताल नवांशहर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें