फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज और प्राइवेट बस में टक्कर, 4 जख्मी

Thu, 12 Jun 2014 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 42/43 के चौक के पास वीरवार सुबह करीब 10 बजे थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में मोहाली जा रही प्राइवेट बस की टक्कर पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से हो गई।
विज्ञापन


हादसे में पंजाब रोडवेज में सवार महिला समेत चार यात्रियों के मुंह और माथे पर चोट आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों सवारियों को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

हादसे में रजनीश, सुनीता, सुरजीत सिंह और गुरप्रीत जख्मी हुए। सेक्टर-36 थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। नवांशहर निवासी पंजाब रोडवेज बस के चालक गुरमीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-43 बस स्टैंड से करीब 25 सवारियों को लेकर जालंधर जा रहा था। सेक्टर 42/43 के चौक से थोड़ा आगे प्राइवेट बस नं. पीबी 03वी 1900 ने अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन


उसने ब्रेक लगाकर बस रोकने की कोशिश की, लेकिन प्राइवेट बस टक्कर हो गई। हादसे में उसकी बस में बैठी महिला समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं, प्राइवेट बस चालक जसविंदर सिंह ने बताया उसकी बस के आगे अचानक थ्री व्हीलर आ गया।

उसको बचाने के चक्कर में उसने ब्रेक लगाई थी। उसने बताया वह सवारियों को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर छोड़कर डीजल भरवाने मोहाली फेस-2 जा रहा था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बसें जब्त कर ली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें