हरियाणा सरकार पुलिस विभाग में बंपर वैकेंसी निकालने वाली है। ये सभी पद महिलाओं के लिए होगा। दरअसल हरियाणा में 7500 महिला होम गार्डों की भर्ती की जाएगी और आधुनिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये महिला होम गार्ड्स, पुलिस व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह जानकारी महानिदेशक गृह रक्षी एवं निदेशक नागरिक (सुरक्षा) लायक राम डबास ने दी। उन्होंने जिला सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में इस योजना का खुलासा किया।
डबास ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कर्मियों को और अधिक कुशल बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ नई तकनीक के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, एडीसी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।