फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 36 साल पुरानी शाहपुर कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट की 36 साल पुरानी शाहपुर कॉलोनी अब सिर्फ यादों में बचेगी। प्रशासन ने कॉलोनी को खाली कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। डीसी निशांत कुमार यादव ने 30 सितंबर की सुबह 7 बजे से चलने वाले इस बड़े अभियान के लिए 16 प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एस्टेट ऑफिस के इन्फोर्समेंट विंग ने कॉलोनी में ढोल बजाकर मुनादी की और झुग्गियों पर नोटिस चस्पा किए। लोगों को साफ चेतावनी दी गई कि 30 सितंबर सुबह सात बजे से शाहपुर कॉलोनी तोड़ी जाएगी।

4 डीएसपी और 200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
संपदा विभाग के सचिव, एसएसपी व अन्य अधिकारियों के साथ यूटी सचिवालय में हुई बैठक के बाद डीसी ने लिखित आदेश जारी किए। इसके तहत 4 जेसीबी, 10 ट्रक और 200 मजदूर मौके पर पहुंचेंगे। चीफ इंजीनियर को इस पूरी कार्रवाई की कमान सौंपी गई है, जबकि एसडीओ व जेई भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी को 4 डीएसपी, लेडी कांस्टेबल और 200 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य निदेशक को 4 एम्बुलेंस मौके पर तैनात करने को कहा है, ताकि किसी भी हादसे की स्थिति में तुरंत इलाज हो सके।

त्योहार से पहले बेघर करने के खिलाफ डीसी ऑफिस पहुंचे लोग
जहां प्रशासन बुलडोजर चलाने की तैयारी में है, वहीं मंगलवार को कॉलोनी के कई लोग डीसी ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने त्योहार से ठीक पहले झुग्गियां तोड़ने और लोगों को बेघर करने के फैसले का विरोध किया।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
एसडीएम साउथ को लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस समन्वय का लायजन ऑफिसर नियुक्त किया गया है। पूरी डेमोलिशन ड्राइव उनकी निगरानी में होगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर को पानी व बिजली कनेक्शन काटने का जिम्मा दिया गया है। चंडीगढ़ के चीफ फायर ऑफिसर को दो फायर टेंडर तैनात करने के आदेश हैं। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट विनय चौधरी मौके पर बतौर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। नायब तहसीलदार मक्खन सिंह और अवतार सिंह जंगू को फील्ड ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें