फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन की चौथी मंजिल पर चढ़ा सांड, लगाई मौत की छलांग

Mon, 04 Jul 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस लाइन की चौथी मंजिल पर चढ़ा सांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस लाइन में घूम रहा एक सांड चार मंजिला इमारत पर चढ़ गया। उसे उतारने की कोश‌िश में वो अचानक छलांग लगाते हुए नीचे कूद गया। मौत। दरअसल 20 साल बाद शनिवार रात सिरसा में हुई भारी बरसात से बचने के लिए पुलिस लाइन में घूम रहा एक सांड चार मंजिला इमारत पर चढ़ गया।
विज्ञापन


सोमवार तड़के पुलिस कर्मचारी अपने क्वार्टरों से बाहर आए तो चौथी मंजिल की छत पर काला सांड चढ़ा देखकर हैरान रह गए। पुलिस कर्मचारियों ने सांड को नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। दो मंजिल तक सांड को लाने में कामयाबी मिल गई लेकिन अचानक सांड छलांग लगाते हुए नीचे कूद गया। जिससे सांड की गर्दन व टांगें टूट गई और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार  देर रात सिरसा में भारी बरसात का दौर शुरू हो गया। पुलिस लाइन मैदान से एक काला सांड सुरक्षित स्थान तलाशता हुआ सरकारी क्वार्टरों की तरफ आ गया। और बरसात से बचने के लिए सीढ़ियां चढ़ता-चढ़ता चौथी मंजिल तक पहुंच गया। ऊपर चढ़ने के बाद सांड से नीचे उतरा नहीं जा रहा था। सुबह हुई तो पुलिस कर्मचारी अपने क्वार्टरों से बाहर निकले और उनका ध्यान चौथी मंजिल पर चढ़े सांड की ओर गया।
विज्ञापन


सभी उसे देख हैरान हो गए और  उसे नीचे उताने की योजना बनाने लगे। पुलिस कर्मचारी चौथी से दूसरी मंजिल तक सांड को उतारने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरी मंजिल से सांड अचानक नीचे कूद गया। नीचे कूदने से उसकी गर्दन व टांगों की हड्डी टूट चुकी थी।

पुलिस कर्मचारियों ने गोरक्षा दल को फोन करके मौके पर बुलाकर घायल सांड का उपचार कराना शुरू कर दिया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण दस बजे सांड की मौत हो गई। मृतक सांड को पुलिस की काऊ सेल ने पुलिस लाइन में ही दफना दिया।

सूझ-बूझ से चार घंटे बाद बचा लिया छत पर चढ़े सांड़ को 
मंडी आदमपुर (ब्यूरो)। आदमपुर के मॉडल टाउन के पास रविवार सुबह लावारिस सांड़ घर की छत पर चढ़ गया। बाद में करीब चार घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्कत और सूझ-बूझ के बाद गौभक्तों ने सांड़ को छत से नीचे उतारा। मॉडल टाउन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पुरुषोत्तम राणा ने बताया कि मॉडल टाऊन स्थित घर की खुली पड़ी सीढ़ियों से एक सांड़ छत पर जा चढ़ा। सांड़ एक छत से दूसरी छत पर होता हुआ कई छतों पर उत्पात मचाने लगा।

लोगों ने अपने स्तर पर सांड़ को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना मिलने पर आदमपुर की श्रीकृष्ण गौशाला के प्रधान तरसेम गोयल अपनी टीम के साथ पहुंचे और सांड़ को रस्सों की सहायता से नीचे उतारा। सांड़ को नीचे उतारने के लिए दो घरों के बीच दीवार को तोड़ना पड़ा। सांड़ के नीचे उतरने के बाद मॉडल टाउन के लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें