फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यापारियों को दी बड़ी राहत

Mon, 12 May 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब व्यापारियों की बिल्डिंगों को सील नहीं किया जाएगा। यह आश्वासन चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए एक ज्ञापन के दौरान दी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मोहम्मद शाइन को ज्ञापन देने के लिए सोमवार दोपहर को पहुंचे थे। इस दल का प्रतिनिधित्व चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि डीसी ने कहा कि कामर्शियल बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं है। उनका इरादा किसी के व्यापार को नुकसान पहुंचाना नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें उन बिल्डिंगों को केंद्रित किया गया है जो या तो नए प्लान से बनाई जा रही हैं या फिर रिवाइज प्लान से। उन बिल्डिंगों में ही वायलेशन को चेक किया जा रहा है।

इस मौके पर चरंजीव सिंह ने डीसी से बिल्डिंग प्लान, रिवाइज प्लान को निर्धारित समय में क्लीयर करवाएं। जिससे व्यापारियों की मुश्किल आसान हो सकें।

उन्होंने कहा कि वैद्य प्लान को चौदह दिन से ज्यादा पेंडिंग न करें। इस मौके पर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा ने कहा कि चंडीगढ़ में कई बिल्डिंग मालिक कामर्शियल बिल्डिंग को सील करने और मिसयूज को अपना हथियार बना रहे हैं।

ऐसा बिल्डिंग मालिक अपने किराएदारों को निकालने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा नुकसान व्यापार का होता है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पैटर्न पुरुषोत्तम महाजन ने कहा कि ट्रेडर्स का कांफिडेंस वापस आना जरूरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें