फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 17 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, पहले तीन दिन होगी चर्चा, विधायकों से लिए जाएंगे सुझाव

Sat, 01 Feb 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होगा। सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मंत्रिमंडल बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। सत्र की शुरुआत दोपहर बाद दो बजे से होगी। सत्र की अवधि 17 फरवरी को ही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी यानि बीएसी की बैठक में तय की जाएगी। 

विज्ञापन


बैठक में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल मौजूद रहेंगे। बजट सत्र के लंबा चलने की उम्मीद है। सीएम मनोहर लाल ने बैठक के बाद बताया कि सत्र के पहले तीन दिन बजट कैसा होना चाहिए, इस पर विधानसभा में चर्चा होगी। 

सभी नब्बे विधायकों को कम से कम तीन मिनट तक बजट के लिए अच्छे सुझाव देने को बोलने का मौका मिलेगा। प्रदेश व जनहित के विधायकों के सुझाव 2020-21 के बजट में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी 2020 को बुलाए गए विशेष सत्र के बाद विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित नहीं की गई थी।
विज्ञापन


 इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी नहीं की है। स्पीकर के जरिए राज्यपाल से उसी सत्र को आगे बढ़ाने की मांग की जाएगी। राज्यपाल सत्र की शुरुआत में बजट अभिभाषण भी देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास ही वित्त विभाग का प्रभार भी है। बेहतर वित्तीय प्रबंधन व जनहितैषी बजट के लिए वह उद्योग जगत, सेवा क्षेत्र, रियल इस्टेट व अन्य हित धारकों के साथ प्री-बजट बैठकें कर चुके हैं। अब विधानसभा में विधायकों से भी बजट प्रस्तुत करने से पहले चर्चा करने की तैयारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें