फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा के लिए बनेगा एक करोड़ का बजट, साइंस आदि प्रयोगशालाओं में आने वाले केमिकल के बजट में 40 फीसदी होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू की ओर से सोमवार को प्री बजट के लिए बैठक आयोजित की गई। कमेटी की इस बैठक में प्रथम चरण में तय हुआ है कि ऑनलाइन शिक्षा के लिए एक करोड़ का अलग से बजट बनाया जाएगा ताकि शिक्षकों को सुविधाएं आदि दी जा सकें। कंप्यूटर सेंटर इसके लिए सुविधाएं तलाश करेगा। साथ ही सभी शिक्षकों के नाम से गूगल शूट अकाउंट भी बनेगा।
विज्ञापन

इस बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि कोरोना काल में प्रयोगशालाओं में प्रयोग नहीं हो रहे हैं। ऐसे में केमिकल आदि मंगवाने से कोई लाभ नहीं होगा। ऐसे में केमिकल के बजट में 40 फीसदी तक की कटौती की जाए। इस पर सभी की सहमति बनी है। इसके अलावा विभागीय बजट में दस फीसदी की कटौती की गई है। पांच हजार का बजट किताबें आदि खरीदने के लिए विभागों को मिलता है उसमें भी कटौती होगी। कई अन्य बजट पर भी कैंची चलेगी। हालांकि अभी फाइनल बैठक होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें