फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषण से हर साल देश में 12 लाख लोगों की मौतें होती हैः देवेंद्र दलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) व युवसता संस्था ने मिलकर सोमवार को प्रदूषणमुक्त स्वच्छ चंडीगढ़ विषय पर एक वेबिनार करवाया। इसमें शहर के स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट पेश किए। बेहतर 5 स्कूलों को ग्रीन स्कूल अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य वन संरक्षक देवेंद्र दलाई ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खुला तो हवा प्रदूषित होने लगी। पिछले कुछ माह में पर्यावरण जितना स्वच्छ हुआ था, सब बेकार हो गया। वायु प्रदूषण के कारण देश मे प्रतिवर्ष औसतन 12 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। यह हमारे देश में मौतों का तीसरा सबसे बड़ा कारण है। दलाई ने शहर में एकल उपयोग प्लास्टिक के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि हम दोमुंहे रास्ते पर खड़े हैं। एक रास्ता मनुष्य से ज्यादा पृथ्वी पर प्लास्टिक की ओर ले जाती है और दूसरा रास्ता अपनी सूझबूझ से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर बेहतर भविष्य की ओर ले जाता है।
युवसता के समन्वयक प्रमोद शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर सरकारी मॉडल सीसे स्कूल धनास की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, सरकारी गर्ल्स मॉडल सीसे स्कूल सेक्टर 18सी की प्रिंसिपल राजबाला, केवी डीएवी सीसे स्कूल सेक्टर 7 बी की प्रिंसिपल पूजा प्रकाश, सेंट जोसेफ सीसे स्कूल सेक्टर 44 डी की प्रिंसिपल मोनिका चावला और एक्सिप्स स्मार्ट स्कूल सेक्टर 41 बी की प्रिंसिपल रितु बाली को ग्रीन स्कूल पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रकृति के प्रति लोगों में प्रेम जगाने के लिए ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और पांच हजार रुपये का चेक दिया गया। इस दौरान स्कूलों की प्रिंसिपल ने बताया कि कैसे वे अपने छात्रों को प्रकृति के प्रति प्रेरित करती हैं और प्रकृति से संबंधित मुद्दों के बारे में लगातार जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें