फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के स्कूलों के लिए एमएचआरडी से मिला 8907.9 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल एजुकेशन सेशन 2020-21 के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने 8907.9 लाख का बजट अप्रूव किया है। शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बुधवार को बताया कि 8358.02 लाख एलीमेंट्री लेवल, 523.63 लाख सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल और 24.25 लाख रुपए शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

यूटी शिक्षा विभाग ने बजट को विभिन्न भागों में विभाजित किया है। इसमें आरटीई के लिए 804 लाख, क्वालिटी इंटेरवेशंस के लिए 921.1 लाख, टीचर्स की सैलरी के लिए 6323.72 लाख , जेंडर एंड इक्विटी के लिए 19.44 लाख, इंकलुसिव एजुकेशन के लिए 214.6 लाख, वोकेशनल एजुकेशन के लिए 122.36 लाख , स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन के लिए 49.4 लाख और प्रोग्राम मैनेजमेंट के लिए 424.19 लाख रुपए निर्धारित किए गए हैं।
समग्र शिक्षा अभियान में चंडीगढ़ को मिले सबसे अधिक ग्रेड
केंद्र सरकार के समग्र शिक्षा अभियान को स्कूलों में लागू करने में चंडीगढ़ अव्वल रहा है। बैठक के दौरान चंडीगढ़ यूटी के डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक पीजीआई ( परफार्मिंग ग्रेडिंग इंडेक्स) स्कोर मिले हैं। इसके साथ ही स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से स्कूलों में लैंग्वेज फेस्टिवल्स करवाने और एलिमेंट्री लेवल पर लर्निंग अचीवमेंट को ट्रैक करने के लिए बनाई गई मोबाइल एप्प ‘फीनिक्स’ के लिए भी सराहा गया। सेशन 2020-21 समग्र शिक्षा अभियान के एनुअल वर्क प्लान एंड बजट के लिए 16 जून को यूटी शिक्षा विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें