फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक खास चीज से किया गया मायावती का स्वागत

Sun, 30 Mar 2014 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जनसभा करने के लिए आज चंडीगढ़ पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती का स्वागत एक खास चीज से किया गया। यह खास चीज थी, देश के सभी प्रांतों से लाए गए फूलों से बनी माला। माला में बिहार का मोगरा तो राजस्थान की चमेली के साथ-साथ सभी प्रांतों के फूल थे। माला का वजन 51 किलो था।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की रैली चल रही है। रैली में सौ कार्यकर्ताओं को लगाया है जो रैली में आनेवाले कार्यकर्ताओं को आदर के साथ बैठाने में सहयोग करेंगे। डेढ़ लाख वर्ग फुट का पंडाल बना है। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव 10 अप्रैल को है। इसके लिए बसपा ने चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए चालीस टीमें बनाई गई हैं। चार सौ से भी अधिक बस ट्रक व अन्य वाहनों से रैली में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंच सकते हैं। रैली मैदान में पच्चीस हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें