बहुजन समाज पार्टी के संयोजक हाफिज अनवर उल हक ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के झूठे वादे के खिलाफ जल्द पोल खोल अभियान चलाएगी।
हक ने कहा कि कांग्रेस सांसद ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से सेक्टरों और कॉलोनियों के विकास का वादा किए थे। उन्होंने कहा कि पांच साल में शहर का कुछ भी विकास नहीं हुआ।
बिजली, पानी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था काफी बदतर है, लेकिन सांसद ने इसकी सुध भी नहीं ली। उन्होंने कहा कि बसपा जल्द ही एक अभियान चलाकर जनता के सामने विकास की सही तस्वीर रख कांग्रेस के कथित झूठ का पोल खोलेगी।
संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी जन्नत जहां ने कहा कि बसपा ही शहर का विकास का कर सकती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ रैली के बाद वर्करों में नए उत्साह का संचार हुआ है और जनता का रुझान बसपा की ओर बढ़ा है।
पार्टी के मुख्य महासचिव संजीव बब्बर ने वर्करों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं।