फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बीएसएनएल सेवाएं ठप

Thu, 28 Aug 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक निजी कंपनी के ड्रिलिंग के दौरान ओएफसी कटने से लाइन पार क्षेत्र में दूसरे दिन भी बीएसएनएल की लैंडलाइन, इंटरनेट और मोबाइल फोन की सुविधाएं ठप रहीं। क्षेत्र के  अंतर्गत आने वाले सभा कार्यालयों में कंप्यूटराइज्ड कामकाज ठप हो गया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी की ओर से फोन लाइन बिछाने के लिए ड्रिलिंग करते समय सोमवार रात तड़के बीएसएनएल की मुख्य ऑप्टिकल फाइबर केबल कटने से मॉडल टाउन और जाठल रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज ठप हो गई।

इससे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों में कंप्यूटराइज्ड कामकाज ठप हो गया। लोगों को दिनभर कार्यालय में इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं निगम कर्मचारी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। लेकिन फिर भी किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


क्षेत्र में एक साथ दो एक्सचेंज की सर्विस ठप होने से निगम की सभी सुविधाएं बाधित हो गई। इससे लोगों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया। लोगों को फोन पर बात करने के लिए भी अन्य नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा। कार्यालयों में इंटरनेट और लैंडलाइन सुविधा ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। केनरा बैंक, डाकघर, एसबीआई बैंक में पैसे का लेनदेन प्रभावित होने से लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी कंपनी शहर में फोन लाइन बिछाने के लिए बिना रूट की जांच किए ही ड्रिलिंग शुरू कर दी। ड्रिलिंग के दौरान निगम की पांच ओएफसी कटने से सोमवार की रात करीब 10 बजे से मॉडल टाउन और जाठल रोड एक्सचेंज ठप हो गई हैं। इससे ठीक करने के लिए उनके पास मशीन भी नहीं है। मशीन के इंतजार में पिछले दो दिनों से मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पा रहा है।

ड्रिलिंग मशीन की चपेट में आने से पांच ओएफसी कट गई हैं। जिनकी मरम्मत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूर्ण होगा सभी सेवाएं चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

सहस्रपाल, एसडीओ बीएसएनएल पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें