फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: अमृतसर में फिर पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, BSF और पुलिस जवानों को गांव कक्कड़ के खेतों में मिला

Sun, 09 Jul 2023 01:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इससे पहले सात जुलाई को रात 9:05 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन बीएसएफ सैनिकों ने उसे रोक लिया। बीएसएफ ने ड्रोन को तरनतारन जिले के राजोके गांव में गहन तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया था।
विज्ञापन
बरामद पाकिस्तानी ड्रोन। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रविवार की सुबह अमृतसर के सीमांत गांव कक्कड़ से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ ने यह ड्रोन पंजाब पुलिस की टुकड़ी के साथ मिलकर चलाए सर्च अभियान के दौरान बरामद किया। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी रविवार की सुबह पंजाब पुलिस के साथ सीमांत गांव कक्कड़ के बाहरी गश्त कर रही थी। सूचना के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। बीएसएफ जवानों ने गांव के बाहर एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। जांच के दौरान पाया कि यह क्वाडकॉप्टर असेंबल किया गया है। इससे पहले सात जुलाई को रात 9:05 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन बीएसएफ सैनिकों ने उसे रोक लिया। बीएसएफ ने ड्रोन को तरनतारन जिले के राजोके गांव में गहन तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया था।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें