फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाकिस्तान से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने बॉर्डर पार करने से रोका, फायरिंग के बाद लौटा वापस

Fri, 28 Apr 2023 08:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

सैनिकों ने फायरिंग कर ड्रोन को सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से घुस रहे एक ड्रोन को सैनिकों ने फायरिंग कर सीमा पार करने से रोक दिया। गोली दागे जाने पर ड्रोन पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सीमा से सटे इलाकों में कड़ी निगरानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार-गुरुवार रात को अटारी सीमा पर देखा गया था ड्रोन
बीएसएफ के जवानों ने बुधवार-गुरुवार रात अटारी सीमा पर स्थित गांव धनोए कलां के पास पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया था। सीमांत गांव इलाका में गश्त कर रही टुकड़ी ने रात करीब सवा दो बजे पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया। इसके तुरंत बाद चलाए सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ने धनोए कलां गांव के बाहर स्थित खेतों में टूटा ड्रोन बरामद किया। इसके अलावा बीएसएफ ने हेरोइन के दो पैकेट (दो किलो) और अफीम के भी दो छोटे पैकेट बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें