फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीएसएफ जवानों को मिली सफलता, तरनतारन और अमृतसर में दो पाकिस्तानी ड्रोन पकड़े

Sat, 09 Dec 2023 10:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/तरनतारन (पंजाब)

सार

तरनतारन के गांव डल में भी एक ड्रोन मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद ड्रोन स्थानीय पुलिस को सौंप गया है। तरनतारन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी है।
विज्ञापन
बरामद पाकिस्तानी ड्रोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुरुवार की रात पंजाब पुलिस के साथ अटारी सीमा के करीब एक गांव में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन मिला। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी एक टुकड़ी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर गांव धनोए कलां के बाहर गश्त कर रही थी। इस दौरान दोनों बलों के जवानों ने इलाके में रूटीन सर्च अभियान शुरू कर दिया। रात करीब 8:45 बजे जवानों ने गांव के बाहर एक खेत में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद किया। चीन में निर्मित मॉडल-डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन की जांच करने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने इसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया।

तरनतारन के गांव डल से ड्रोन बरामद

उधर, तरनतारन के गांव डल में भी एक ड्रोन मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद ड्रोन स्थानीय पुलिस को सौंप गया है। तरनतारन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने दी है। बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक बीएसएफ की एक टुकड़ी गुरुवार शाम पंजाब पुलिस के साथ तरनतारन के सीमांत गांव डल में संयुक्त गश्त कर रही थी। इस बीच गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक खेत में ड्रोन गिरे होने की सूचना मिली। जवानों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम करीब 7:45 बजे जवानों को एक खेत में क्वाडकॉप्टर (मॉडल डीजेआई माविक3 क्लासिक) ड्रोन मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें