फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः BSF से रिटायर्ड डीआईजी सुमेर सिंह और मां की सड़क हादसे में मौत

Wed, 18 Apr 2018 09:58 AM IST
प्रदीप शर्मा/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
विज्ञापन
सुमेर सिंह और मां की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बीएसएफ से रिटायर्ड डीआईजी सुमेर सिंह यादव और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार कि कार चकनाचूर हो गई। एक्सीडेंट हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाइवे नंबर 148 पर हुआ।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसा संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। संतुलन बिगड़ा और कार उछलकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई और सुमेर सिंह व उनकी मां उछलकर बाहर की ओर गिर गए।

मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमेर सिंह ने अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही महेंद्रगढ़ जिला पुलिस और मंत्री रामबिलास शर्मा के बेटे गौतम शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव के यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे

सुमेर सिंह और मां की सड़क हादसे में मौत
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड डीआईजी सुमेर सिंह बाबा रामदेव के काफी करीबी हैं। बुधवार को बाबा के करीबी रिश्तेदार की शादी है। मंगलवार को इसी सिलसिले में नारनौल में हवन यज्ञ का कार्यक्रम था।

सुमेर सिंह और उनकी मां इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे, लेकिन वापिस लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। बता दें कि सुमेर सिंह 31 मार्च 2017 को बीएसएफ से रिटायर हुए थे और उनकी लास्ट पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर में थी।

उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा जितेंद्र अमेरिका में इंजीनियर है और परिवार के साथ वहीं रहता है। वहीं उनकी एक बेटी बबीता राजस्थान में लेक्चरर हैं और दूसरी बेटी पूनम दिल्ली में डॉक्टर है। दोनों ही शादीशुदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें