फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद से पकड़ा गया 12 साल का पाकिस्तानी बच्चा, देखिए उसके पास से क्या मिला है

Fri, 05 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सरहद पर मिला 12 साल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बेहद कड़ी है। हर हलचल पर सेना की नज़र है, लेकिन इस बार सरहद से BSF को एक बच्चा मिला है। जिससे संदेह ये भी है कि कहीं ये पाकिस्तान की कोई नई चाल तो नहीं है, क्योंकि ये बच्चा न तो कुछ बोल रहा है और न ही कुछ सुन पा रहा है।
विज्ञापन


बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर पिल्लर नंबर-191/45-55 के पास से वीरवार को पाक सरहद से 12 वर्षीय पाकिस्तानी बच्चा पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बच्चा बोल और सुन नहीं सकता इसलिए परिजनों का नाम और पता भी नहीं बता पा रहा है। वह गलती से सरहद पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया। 

उसके पास से बीस रुपये पाक करेंसी बरामद हुई है। फिलहाल बीएसएफ ने उसे थाना सदर पुलिस के हवाले किया है। बीएसएफ की बटालियन नंबर-105 के कंपनी कमांडर ने पुलिस को शिकायत दी कि बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के बार्डर पिल्लर नंबर- 191/45-55 के पास से बारह वर्षीय पाक किशोर सरहद क्रॉस कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। बोल न पाने के कारण वह अपने घर का पता तक नहीं बता सका। उसकी तलाशी लेने पर पाक करेंसी के बीस रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें