पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों, आतंकियों और तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। एक साल में 26 आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 168 आतंकियों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। वहीं, 162 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करने में भी पुलिस कामयाब रही है। आतंकियों से अति आधुनिक हथियार भी मिले हैं। इसके अलावा सरहद पार से आए 30 ड्रोन भी पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से गिराए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा राज्य की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। राज्य को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ी है। 16 मार्च, 2022 से अब तक 13,094 एफआईआर दर्ज कर 17,568 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने केवल एक साल में रिकॉर्ड 863.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई
आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ - 26
गिरफ्तार आतंकवादी/कट्टरपंथी - 168
कुल बरामद राइफलें - 31
कुल बरामद रिवॉल्वर/पिस्तौल - 201
बरामद कुल टिफिन आईईडी - 9
आरडीएक्स और अन्य विस्फोटकों की बरामदगी - 8.72 किलोग्राम
कुल बरामद हथगोले: 11
ड्रोन बरामद: 30