फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ढाई साल में तीसरे डीजीपी, बीएस संधू बने नए डीजीपी

Fri, 28 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बीएस संधू बने नए डीजीपी
विज्ञापन
हरियाणा को खट्टर सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में तीसरे डीजीपी मिल गए हैं। वीरवार को सरकार ने छह आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए डीजीपी डॉ. केपी सिंह को पद से हटा दिया है। हरियाणा पुलिस आवास निगम पंचकूला के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमंन बीएस संधू हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक होंगे। 
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक डॉ. केपी सिंह को पुलिस महानिदेशक कारागार नियुक्त किया गया है। केपी सिंह को बदलने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं। उन्हें किस कारण से हटाया गया है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन स्पीकर कंवर पाल गुर्जर और उनके परिवार पर नौकरी के लिए पैसे लेने के आरोप लगने के पीछे उनका नाम उछला था।

सरकार इससे पहले अपने कार्यकाल में सत्ता में आने के बाद जनवरी 2015 में तत्कालीन डीजीपी एसएन वशिष्ठ और जाट आरक्षण आंदोलन में हिंसा के बाद प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट पर तत्कालीन डीजीपी और अब मुख्य सूचना आयुक्त यशपाल सिंघल को हटा चुकी है। ताजा फेरबदल में आईजी सीआईडी अनिल कुमार राव अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें