फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लाइनमैन की मौत, आधा घंटा खंभे पर लटका रहा शव

Fri, 13 May 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में करेंट लगने से लाइनमैन की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। शव 35 मिनट तक 18 फुट की ऊंचाई पर लाइन से चिपका रहा। हादसा मोहाली में उस समय हुआ जब वो फेज-5 के पीटीएल चौक के पास स्थित मार्केट के बैक साइड में वीरवार दोपहर 220 केवी की लाइन को बदल रहा था। हादसे के बाद मौके पर बिजली विभाग की लिफ्टिंग मशीन पहुंची, तब जाकर उसे उतारा गया।
विज्ञापन


लाइनमैन को तुरंत फेज-6 स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेमपाल (52) निवासी तयूड के रूप में हुई है। वहीं, इस घटना ने बिजली विभाग की कमियों की पोल खोल कर रख दी है। वहीं, इलाके के लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, पीटीएल चौक के पास स्थित मार्केट में पिज्जा हट के बैक साइड में बिजली विभाग की 220 केवी की लाइन गुजर रही है। आज कल इस लाइन को बदलने का काम चल रहा है। वीरवार शाम मुलाजिम इस काम में जुटे थे। इस दौरान लाइनमैन हेमपाल ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद कर लाइन बदलने के लिए ट्रांसफार्मर वाले खंभे पर चढ़ गया। जैसे वह ऊपर पहुंचा तो इसी बीच जनरेटर का करंट रिवर्स हो गया।
विज्ञापन


जिस तार से करंट रिवर्स आ रहा था। उससे लाइनमैन का पैर छू गया। करीब 4.10 बजे करंट लगने से वह लाइन से चिपक गया। इसी बीच उसका दूसरा साथी मनोहर लाल उसे बचाने के लिए ऊपर चढ़ा। लेकिन उसने उसे खुद को छूने से रोक दिया। हालांकि मनोहर को भी करंट का झटका लगा। इसी बीच तीसरा साथी योगेश्वर उन्हें बचाने लगा। लेकिन अभी खंभे पर चढ़ने ही वाला था कि उसे भी करंट लगा। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग व एंबुलेंस को बुला लिया। 35 मिनट बाद उसे उतारकर अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं उतार पाई मुलाजिम को

करेंट लगने से मारे गए लाइनमैन के घायल साथी - फोटो : amar ujala
घटना की सूचना मिलते ही ही फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन फायर विभाग वाले करंट लगे मुलाजिम को नीचे नहीं उतार पाए। उनको यह डर सता रहा था कि कहीं मुलाजिम में करंट न आ रहा हो। आखिर में 4.40 बजे बिजली विभाग की लिफ्टिंग वाली गाड़ी पहुंची। इसके बाद मुलाजिम ने रिवर्स करंट को रोकने के लिए एक संगली मेन लाइन पर डाली। इसके बाद करंट रुका। तब जाकर कहीं मुलाजिम को उतारा जा सका।

हाथों व पैरों से निकल रहा था धुंआ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब घटना हुई, उस समय मुलाजिम के हाथ व पैरों से धुआं निकल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

बांस के सहारे लाश को काफी देर थामे रखा जब यह घटना हुई उसके बाद मौके पर उसका दूसरा साथी भी पहुंच गया था, लेकिन उसने उसे खुद को हाथ लगाने से रोक दिया। इसी बीच उसकी बाजू खून से लथपथ हो गई थी। इसके बाद उसे उसे बांस के सहारे काफी देर तक वहीं रोके रखा।

हेमपाल के दो बच्चे हेमपाल के दो बच्चे व पत्नी है। एक बेटा आर्मी में तैनात है, जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद से मुलाजिमों में भी आक्रोश है।

मौके पर पहुंची कंग, हाउस की मीटिंग में उठाएंगी मुद्दा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इलाके की पार्षद कुलदीप कौर कंग मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने घटना पर दुख जताया था। साथ ही कहा कि बिजली मुलाजिमों को उचित सामान नहीं मिलने के चलते यह घटना हुई। वह इस मामले को हाउस की मीटिंग में उठाएंगी। वहीं आरटीआई के तहत जानकारी मांग कर जुटाएंगे कि अब तक कितने मुलाजिमों की ऐसे जान गई है।

लोग बोले विभाग में इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ला निवासी इकट्ठा हो गए। मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि विभाग के पास सामान की कमी है। न ही मुलाजिमों के पास दस्ताने होते हैं और न ही सीढ़ी का इंतजाम होता है। मुलाजिम मांगकर काम चलाते हैं। ऐेसे में मुलाजिमों की मौत के लिए सीधे तौर पर विभाग जिम्मेदार है।

नेताओं की शह पर चल रहे जनरेटर शहर की सभी दुकानों में गैर कानूनी तरीके से जरनेटर चल रहे हैं। दुकानदारों ने दुकानों के पीछे अतिक्रमण कर रखा है। इस मामले में गमाडा ने पहले कार्रवाई भी शुरू की थी। लेकिन दुकानदार शहर के एक बड़े नेता के पास पहुंच गए थे। इसके बाद नेता ने गमाडा अधिकारियों को फोन कर काम रुकवा दिया था। गमाडा की एक सीनियर अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर इसकी जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें