रामदरबार फेस 2 में स्थित एक इंटीरियर डिजानर की फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से लाखों का सामान जल गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
वहीं, घटनास्थल पर आग पर काबू करते समय फैले धुएं से दो दमकल कर्मी बेहोश हो गए। हालांकि, उन्हें अस्पताल से प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी मिल गई।
फैक्टरी मालिक मनीष चोपड़ा के अनुसार उसकी फैक्ट्री की वर्कशाप में करीब 35 लाख रुपये की आधुनिक मशीनें व करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। जिनके माध्यम से वह कार्यालयों के इंटीरियर से संबंधित सामान तैयार करते थे।
उन्होंने बताया कि आग की सूचना उन्हें पड़ोसी बेकरी वाले से मिली। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि धुआं इतना ज्यादा था कि दो फायरकर्मी बेहोश हो गए थे।