चंडीगढ़। फुटबॉल विश्व कप अंडर -17 में गोलकीपर रहे प्रभसुखन गिल इन दिनों अपने घर पर ही जिम बनाकर अपने आप को फिट रख रहे हैं। पंजाब के सराभा के रहने वाले प्रभसुखन गिल ने बताया कि जैसे ही मुझे मार्च महीने में पता चला कि लॉकडाउन लगने वाला है। उसी समय मेरे भाई गुरसिमरत ने मुझे घर पर ही जिम बनाने का सुझाव दिया।
प्रभसुखन ने बताया कि हमने बेहद कम वक्त में ही जिम के उपकरण खरीदे। उसे घर के एक हिस्से में लगा दिया। प्रभसुखन ने बताया कि
हमारे गांव के पास एक जगह है जहां मैंने शारीरिक प्रशिक्षण करना भी शुरू कर दिया। हम वहां दिन में दो बार जाते हैं। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में जिम सत्र के साथ, हम पहलवानों, एथलीटों और कबड्डी खिलाड़ियों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए फिजिकल फिटनेस में भी दो-दो हाथ कर लेते हैं।
बाक्स
चोटिल होने से बचना होगा
प्रभसुखन गिल ने बताया कि जब मैं अंडर-14 की भारतीय टीम में शामिल हुआ। उस समय मुझे अहसास हुआ था कि अगर मुझे लंबे समय तक फुटबॉल के खेल में करियर चलाना है तो मुझे चोटों से दूर रहना होगा। वहीं अपनी फिटनेस पर अधिक से अधिक ध्यान देना होगा।