फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सेवानिवृत्त अधिकारियों पर आप की निगाहें, पूर्व डीजीपी के भाई ने थामा पार्टी का दामन, कई और संपर्क में

Mon, 21 Mar 2022 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नौकरशाह तबके को पार्टी के समर्थन में लाने के लिए पार्टी के संयोजक ने एक विशेष सेल बनाया है जो लगातार ऐसे अधिकारियों से संपर्क साध रहा है। सरकार से नाराज चल रहे अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी रहे केपी सिंह के भाई आदर्श पाल सिंह व अन्य ने ज्वाइन की आप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फतेह के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा में सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों पर है। अधिकारियों के परिजनों तक को पार्टी में शामिल करने का दौर शुरू हो गया है। रविवार को पंचकूला में हुए एक कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह के भाई आदर्श पाल सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 

विज्ञापन


आदर्श पाल सिंह पिछली बार बीएसपी से जगाधरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दिनों में कई और अधिकारियों व उनके परिजनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। नौकरशाह तबके को पार्टी के समर्थन में लाने के लिए पार्टी के संयोजक की ओर से एक विशेष सेल बनाया गया है जो लगातार ऐसे अधिकारियों से संपर्क साध रहा है। सरकार से नाराज चल रहे अधिकारियों की भी सूची तैयार की जा रही है। 

पूर्व पार्षद और भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष समेत अन्य ने थामा आम का दामन
रविवार को पंचकूला सेक्टर 20 के सामुदायिक केंद्र में हुए कार्यक्रम में इंटक कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी और पंचकूला भाजपा की महिला नेता आरती अरोड़ा समर्थकों के साथ आप में शामिल हो गए। दिल्ली के पूर्व मंत्री ग्रेटर कैलाश से विधायक एवं हरियाणा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी सौरभ भारद्वाज और उत्तरी हरियाणा जोन के अध्यक्ष बीके कौशिक और सचिव योगेश्वर शर्मा ने टोपी पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट शोएब खान, जावेद चौधरी, ओमप्रकाश, दिग्विजय सिक्का, शुभम शर्मा, पंचकूला महिला कांग्रेस की ब्लॉक प्रधान बबीता विनायक, वरुण स्वामी, चंचल कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें