फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: झूठी आन के लिए भाई व मौसा ने की महिला की हत्या

Fri, 11 Aug 2023 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति व बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने पर थे खफा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। गत दिनों थाना चीमा क्षेत्र से मिली अज्ञात महिला की हत्या के मामले को एक सप्ताह में ट्रेस कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। असल में महिला को उसके सगे भाई और मौसा ने ही झूठी आन के लिए गला घोंटकर मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन

एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि महिला की हत्या झूठी आन के लिए उसके रिश्तेदारों ने की थी। जांच के तहत 31 जुलाई को एक महिला का शव कस्बा चीमा के सुए से मिला था। जिसे शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल सुनाम की मोर्चरी में रखा गया था। 4 अगस्त को डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद महिला की पहचान मनदीप कौर निवासी धर्मगढ़ के तौर पर हुई। इस संबंधी मृतका के पिता हरबंस सिंह निवासी धर्मगढ़ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में यह बात सामने आई कि मृतका मनदीप कौर की सुखदीप सिंह निवासी महलां चौक के साथ शादी हुई थी और दोनों के तीन लड़कियां भी थीं। इसके बाद मनदीप कौर के संदीप सिंह उर्फ जुगाड़ी निवासी महलां चौक के साथ संबंध बन गए। जिसका पता चलने पर मनदीप से पति के साथ संबंधों में दरार पड़ गई। मनदीप कौर अपने प्रेमी संदीप सिंह के साथ सुनाम, भवानीगढ़ और धूरी में विभिन्न घरों में किराए पर रहे और आखिर में सवित्री देवी निवासी लंका बस्ती सिनेमा वाली गली धूरी के कमरे में 24 जुलाई से 29 जुलाई तक रहे। अचानक 29 जुलाई को संदीप सिंह उर्फ जुगाड़ी फोन बंद करके कहीं चला गया। इससे मनदीप कौर घबरा गई पड़ोसी राज कुमार के साथ उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद मनदीप कौर ने अपने मौसा चरणजीत सिंह निवासी बंगावाली के पास रहने के लिए उससे बात की। इसके बाद खडियाल से मस्तुआना साहिब पहुंच गई। मौसा चरणजीत सिंह और मनदीप कौर के भाई बलकार सिंह निवासी धर्मगढ़ की आपस में पहले ही हत्या करने की प्लानिंग हो चुकी थी। जिन्होंने योजना के तहत चरणजीत सिंह मनदीप कौर को मोटरसाइकिल पर मस्तुआना से गांव हरेड़ी से पहले नाले की पटड़ी पर लाया। कुछ दूरी पर उन्होंने मोटरसाइकिल रोक लिया और आगे बलकार सिंह खड़ा था। जिसने मनदीप कौर को घसीटते हुए उसका गला घोंट दिया। जबकि चरणजीत सिंह ने उसकी टांगों को दबाकर रखा। दोनों ने मनदीप कौर के मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया और उसकी लाश को सुए में फेंक दिया। पुलिस ने चरणजीत सिंह निवासी बंगावाली और बलकार सिंह निवासी धर्मगढ़ को गिरफ्तार करके इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिकल और दो मोबाइल बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें