फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ड्रग्स तस्करी के आरोप में बहन-भाई को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने बहन और भाई को ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपियों में सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी निवासी रोहित (18) और उसकी बहन काजल (23) शामिल हैं। रोहित को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, अदालत की ओर से पुलिस को बहन की कस्टडी नहीं मिली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से ड्रग्स लेकर आता था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि बहन को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर- 34 थाना प्रभारी सतविंदर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कार सवार भाई-बहन ड्रग्स की तस्करी के लिए सेक्टर-46 में आए हुए हैं। सूचना के आधार पर सतविंदर ने एक टीम का गठन किया। टीम ने रविवार शाम करीब 7 बजे सेक्टर-46 डी के मंडी ग्राउंड के पास आरोपियों को कार समेत पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पिता के खिलाफ भी एनडीपीएस का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें