सेक्टर-26 स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी स्कार्पियों गाड़ी के चार युवकों ने शनिवार रात शीशे तोड़ दिए। गाड़ी मालिक होशियारपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
होशियारपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी कि उसकी स्कार्पियों गाड़ी नं. पीबी 32ए 4444 सेक्टर-26 स्थित स्वागत रेंस्टोरेंट के सामने खड़ी हुई थी।
रात करीब 1:20 बजे वापस आए तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा था। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि गाड़ी का शीशा गुरप्रीत सिंह के एक जानकार से ही टूट गया था। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्जकर डीडीआर दर्ज कर ली।