फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग गोलीकांड पर माफी मांगे ब्रिटिश सरकार, ब्रिटेन करे पश्चाताप

Mon, 28 Jan 2019 01:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने ब्रिटिश सरकार से मांग की है कि वह जलियांवाला बाग गोलीकांड पर माफी मांगे। गोलीकांड के शताब्दी वर्ष में इस दर्दनाक घटना पर पश्चाताप करे। नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने विधानसभा सेशन में इस संबंध में विशेष प्रस्ताव लाने के लिए स्पीकर राणा केपी सिंह को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


चीमा ने कहा कि 13 अप्रैल 2019 को गोलीकांड का शताब्दी वर्ष शुरू हो जाएगा। अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी के खिलाफ पंजाबियों के बेमिसाल योगदान के मद्देनजर यह वर्ष पंजाबियों समेत सभी देशवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है। सौ साल पहले ब्रिटिश हुकूमत ने जलियांवाला बाग में शांतिपूर्ण ढंग से बैठे एक हजार से ज्यादा लोगों को गोलियों से भून दिया था। पर दुनिया भर में लोकतंत्र के पथ प्रदर्शक बने ब्रिटेन ने आज तक इसके लिए माफी नहीं मांगी। जबकि, कनाडा की संसद ने कामागाटा मारू के संबंध में अपनी बेइंसाफी के लिए माफी मांग कर पश्चाताप किया था। 

चीमा ने कहा कि कनाडा के प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन के प्रमुख साहिब सिंह थिंद और अन्य सदस्यों की कोशिशों के चलते ही कनाडा ने कामागाटा मारू पर माफी मांगी थी। उसकी संस्था ने नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम पार्टियों के नेताओं से मिल कर यह मांग की है। जिसके आधार पर स्पीकर को पत्र लिखा गया है। विधानसभा में प्रस्ताव पास कर उसे केंद्र सरकार के जरिए ब्रिटिश सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें