फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा में 10 साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला, पतंग लूटने खेत में गया था मासूम

Mon, 28 Jan 2019 01:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाभा
विज्ञापन
dogs - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नाभा ब्लॉक के गांव मैहस में शनिवार को 10 साल के बच्चे को लावारिस कुत्तों ने नोंच कर मार डाला। बच्चा अपने दोस्तों के साथ पतंग लूटने के लिए खेत में गया था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मैहस में भट्ठा मजदूर का 10 साल का लड़का धीरज कुमार शनिवार को अपने चार दोस्तों के साथ पतंग लूटने के लिए भागते-भागते खेतों में पहुंच गया। वहां पर कुत्तों ने उसे दबोच लिया। धीरज के दोस्त किसी तरह से वहां से बचकर निकल भागे और सारी बात धीरज के परिवार वालों को बताई। 

जब तक बच्चे के परिवार वाले गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचते, कुत्तों ने धीरज को पूरी तरह नोंच खाया था। गांव के सरपंच दविंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल भी एक भट्ठा मजदूर के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच कर मारा डाला था। प्रशासन को इस बारे में कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें