फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जन जन तक पहुंचाएं आपकी योजना, आपके द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग चंडीगढ़ ने सामाजिक कल्याण सलाहकार समिति के सहयोग से टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में आपकी योजना-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना और नागरिकों तक उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना था। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इसमें मुख्य अतिथि रहे और प्रशासक की सामाजिक कल्याण स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्य पाल जैन विशिष्ट अतिथि थे।

प्रशासक ने कहा कि एक लोकतांत्रिक समाज की असली ताकत उसके सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान में निहित है। उन्होंने समावेशी विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। चंडीगढ़ के पूर्व महापौर दवेश मोदगिल ने कहा कि हमें इन योजनाओं को उस व्यक्ति तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए जो कतार में सबसे अंत में खड़ा है। इस पहल का मुख्य जोर योजनाओं को सीधे नागरिकों के दरवाज़े तक पहुंचाने और उनकी पहुंच को और अधिक सुगम बनाने पर केंद्रित है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ की लगभग 10.5 लाख की आबादी में से यह विभाग 450 आंगनवाड़ी केंद्रों और क्रेच, 14 बाल देखभाल संस्थानों, वन स्टॉप सेंटर-शक्ति सदन, कामकाजी महिलाओं के छात्रावासों, वरिष्ठ नागरिक आवासों और प्रयास जैसी सुविधाओं के एक मजबूत संस्थागत नेटवर्क के माध्यम से लगभग 4.7 लाख महिलाओं, 1.17 लाख बच्चों, 72,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और लगभग 15,000 दिव्यांग व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर अनुराधा एम.एस. छागती (सचिव), पालिका अरोड़ा (निदेशक, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग), पूर्व महापौर देवेश मौदगिल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें