चोरों ने धनास में उत्तरांचल फोटो स्टूडियों का ताला तोड़कर कैमरे, मोबाइल समेत नगदी उड़ा ले गए। फोरेंसिक मोबाइल टीम ने दुकान पर पहुंचकर चोरों के फ्रिंगर प्रिंट लिए। दुकानदार दविंदर की शिकायत पर सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लिया।
खुड्डा अलीशेर निवासी दविंदर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी धनास स्थित मिल्क कालोनी में उत्तरांचल फोटो स्टूडियों के नाम से दुकान है। वीरवार सुबह पांच बजे पड़ोसी ने दुकान के ताले टूटने और चोरी की सूचना दी। मौकेपर पहुंचकर उन्होंने देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। दविंदर ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से दो कैमरे, पांच छोटे कैमरे एक वीडियो कैमरा, 25 मोबाइल फोन, मोबाइल का सामान और छह हजार नगदी पर हाथ साफ कर गए। सेक्टर 11 थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।