चंडीगढ़। बीते 9 अगस्त की रात घर का ताला तोड़कर चोर अलमारी से पांच लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघुवीर सिंह निवासी 289 हल्लोमाजरा ने बताया कि वह परिसर समेत बाहर थे। घर लौटे तो ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से पांच लाख रुपये की नकदी, सोने की चूड़ी, दो अंगूठियां और तीन जोड़ी चांदी की पायल गायब थी। सूचना पाते ही हल्लोमाजरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल सहित फिंगर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।