फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी मंदिर के पास रेल ट्रैक में आई दरार, हड़कंप

Sun, 09 Aug 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडी मंदिर के पास पोल संख्या 249 के सामने रेलवे ट्रैक में दरार आ गई है। इसके चलते करीब एक घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


ट्रैक में दरार की सूचना किसी राहगीर ने दी। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों समेत जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।

गनीमत रही कि इस ट्रेक पर शताब्दी सही सलामत गुजर गई। घटना शाम 6.40 बजे की है। स्थानीय रेल अधिकारियों ने कंट्रोल मैसेज कर ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ट्रैक में यह दरार आई है। घटनास्थल पर स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र दत्ता, आरपीएफ पोस्ट कमांडर गुरजसवीर सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी हरनेक सिंह समेत इंजीनियर विभाग के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

जिन्होंने अपनी देखरेख में ट्रैक को सही करवाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस वजह से एक घंटे तक यातायात ठप रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें