फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की बहादुरी से अगवा होने से बची पांच साल की बच्ची

Mon, 05 Aug 2019 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो,  जालंधर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Brandsynario
विज्ञापन
चीमा नगर में पांच साल की बच्ची को अगवा करने के प्रयास को बच्चों ने बहादुरी दिखाते हुए नाकाम कर दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।  
विज्ञापन


अलीशा पत्नी नितिन कुमार ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी आराध्य रविवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बाहर बच्चों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर वह बाहर आई तो देखा तो एक युवक भाग रहा था। उसकी बेटी आराध्य ने बताया कि एक युवक उसके पास आया और कहा कि मेरे साथ आओ, मैं तुम्हें केक ओर चाकलेट दिलाऊंगा। 

इतना कह कर वह उसका हाथ पकड़कर उसे खींचकर ले जाने लगा
इस पर बच्ची ने उस युवक के हाथ पर दांत से काट लिया। यही नहीं साथ खेल रहे बच्चे भी उस युवक के आसपास जमा हो गए और शोर मचा दिया। उसने बच्चों को डराने की कोशिश की लेकिन बच्चे लगातार चिल्लाते रहे। इस पर अपहरणकर्ता घबरा गया और बच्ची को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

13 साल की किशोरी के अपहरण की कोशिश

अवतार नगर की गली नंबर सात में भी रविवार दोपहर एक युवक ने 13 साल की किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

बच्ची ने बताया कि वह दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदकर घर लौट रही थी। रास्ते में युवक आया और वह उसे कंधे पर उठाकर भागने लगा। उसने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अवतार नगर के ही रहने वाले गुगु के रूप में हुई है। 

थाना भार्गव कैंप की पुलिस का कहना है कि मामला छेड़छाड़ का है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह के मुताबिक उन्होंने जांच के दौरान पाया कि लड़के ने लड़की को गली में अकेले देख कर पकड़ लिया। लड़की ने शोर मचा दिया। आरोपी के खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें