फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एक बच्चे ने कैसे बचाई मां और अपने दो भाइयों की जान

Wed, 01 Jun 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
बच्चे ने अपनी मां और बहनों की जिंदगी बचाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक मां अपने तीन बच्चों समेत नहर में डूब ही जाती, अगर उसके एक बच्चे ने मौके पर हिम्मत न दिखाई होती। घटना, पंजाब के अबोहर इलाके की है। शहीद भगत सिंह नगर निवासी एक महिला ने सोमवार सुबह अपने तीन बच्चों सहित नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन किनारे ही साइकिल रिपेयर करने वाले मिस्त्री ने नहर में कूद कर महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल नीतू रानी के पति गुरमेल सिंह ने बताया कि बीती रात अपनी पत्नी से मामूली कहासुनी हुई थी। इसी वजह से नीतू रानी तीनों बच्चों पूजा, महक व जश्न को साथ लेकर बाजार जाने का बहाना बनाकर नहर पहुंच गई। महिला को नहर से निकालने वाले राजू मिस्त्री ने बताया कि नीतू ने अपने तीनों बच्चों को बातों ही बातों में चुन्नी से अपने शरीर से बांध लिया और जैसे ही छलांग लगाने के लिए नहर की तरफ चली तो बेटे जश्न ने किसी प्रकार से चुन्नी खोल दी। इस पर तीनों बच्चे बाहर गिर गए जबकि नीतू नहर में जा गिरी।

उसे देखकर तीनों बच्चे जोर-जोर से बिलखने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने शोर मचाया जिसे सुनकर मिस्त्री राजू ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजू ने महिला के परिजनों को सूचित किया तथा उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया। उन्होंने बताया कि राजू मिस्त्री इससे पहले भी आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदने वालों की जान बचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें