फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पानी की टंकियों से पीतल की रॉड चोरी, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स जैसे इलाके में चोरी की वारदातें हर रोज बढ़ती जा रही है। चोरों ने यहां बने फ्लैटों की छतों पर लगी पानी की टंकियों के अंदर लगा सामान चोरी करना शुरू कर दिया हैं। कैटेगरी चार के फ्लैटों में अब तक सामने आया है कि डेढ़ सौ के करीब टंकियों में लगे वॉल क्लॉक को तोड़कर उसमें लगी पीतल की रॉड को चोरी किया है। कैटेगरी 4 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से इन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ये वारदातें दोपहर को 1 से 3 बजे तक की जा रही है। लोगों को तब पता चलता है शाम को जब टंकियों का पानी ओवरफ्लो होकर बिल्डिंग के अंदर से बहता है और लोगों के घरों तक पहुंचता है। अब तब फ्लैट नंबर 5211 से 5216 तक 5229 से 5234 तक 5289 से 5294 और आस-पास के ब्लॉक की छतों पर लगी टंकियों से यहां रॉड चोरी होने की वारदातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि पहले सोमवार रात को उन्होंने पुलिस बुलाकर सारी घटना स्थल का जायजा दिलवाया। पुलिस टीम ने छतों पर जाकर पूरा मुआयना करके कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें