फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मकानों की छतों पर टंकियों से पीतल की पाइपें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45ए में बने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के तीन मंजिला मकानों की छतों पर लगातार टंकियों में से पीतल की पाइपें चोरी हो रही हैं। सुपर रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव बंसल ने बताया कि पिछले माह से लगातार ऐसी चोरियों में तेजी आई है और रोजाना टंकियों से पाइपें चुराई जा रही हैं। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध भी कैद हुआ है जो इन वारदातों को अंजाम देता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि टंकी में पाइप का बॉल से लिंक टूटने पर टंकियों में पानी ओवरफ्लो होने लगता है और खर्चा कर प्लंबर से फिर से इनकी मरम्मत करवानी पड़ रही है। पुलिस को भी इस संबंध में शिकायतें दी गई हैं मगर आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं गया। वहीं सेक्टर-34 थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध की पहचान में जुटी हुई है। संजीव बंसल के मुताबिक सेक्टर-45ए, 45बी और और 45सी में भी चोरी की ऐसी घटनाएं हो रही हैं। अभी तक 150 घरों की टंकियों से पाइपें चाेरी हो चुकी हैं। इसके अलावा उनकी कॉलोनी में दो पहिया वाहन और साइकिल चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने कहा है कि इलाके में नशेड़ी लोग घूमते हैं। पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें