मोहाली। फेज-7 में दो व्यक्तियों ने बीएमडब्ल्यू कार के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। मटौर पुलिस ने दोनों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता प्रभनेक सिंह (30) वासी फेज-7 ने पुलिस को बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में एक आईटी कंपनी चलाता है। तीन और चार सितंबर की रात को उन्होंने अपनी कार बीएमडब्ल्यू रोज की तरह अपने घर के बाहर खड़ी की थी जो पिछले दो दिन से वहीं खड़ी थी। दो अज्ञात व्यक्तियों ने तेल छिड़ककर इसमें आग लगा दी। उन दोनों लड़कों में से एक ने खाना डिलिवरी वाली कंपनी की ड्रेस भी पहनी हुई थी और दोनों ने हेलमेट भी लगाए हुए थे। आग लगने से उसकी कार का नुकसान हुआ है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।