फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: हरियाणा में 'आप' अकेले लडे़गी चुनाव, संगठन महासचिव ने बैठक के बाद किया एलान

Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी संगठन के गांव और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति आगामी डेढ़ माह में की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। आप हरियाणा में जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े अभियान चलाएगी। साथ ही जल्द से जल्द पार्टी के दो लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हुई पार्टी के हरियाणा संगठन के नेताओं के साथ बैठक में हरियाणा जीतने का मूलमंत्र दिया। बैठक में कहा गया कि हरियाणा में पार्टी सभी 90 सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेताओं ने हरियाणा में चलाए गए बिजली आंदोलन को लेकर रिपोर्ट दी। आगे भी बिजली अभियान को जारी रखने का फैसला किया गया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की अगुवाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के साथ हरियाणा से सचिव स्तर के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी संगठन के गांव और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति आगामी डेढ़ माह में की जाएगी। इसको लेकर प्रदेश में चल रही तैयारियों की जानकारी साझा की गई।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से हरियाणा में आने के लिए समय मांगा। वहीं परिवार जोड़ो अभियान को लेकर भी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में चल रहीं तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दो लाख से ज्यादा पदाधिकारियों की डेढ़ माह में नियुक्ति पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पदों को लेकर नेता आपस में लड़ रहे हैं। वहीं आप का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आप ने प्रदेश की जनता को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प दिया। अब दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में फ्री और बेहतर इलाज मिलेगा।

पार्टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व हरियाणा को लेकर गंभीर है और बैठक में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। चुनाव में बचे 13 माह में संगठन विस्तार व मजबूती पर विशेष फोकस रहेगा। अलग-अलग समय में पार्टी लोगों से जुड़े अभियान चलाएगाी। लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें