फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल धारकों के स्मार्ट कार्ड का नवीकरण शुरू

Tue, 17 Dec 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के लिए स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इच्छुक व्यक्ति इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए 30 रुपये की राशि अदा करनी होगी। इस सिलसिले में जिला सचिवालय  के सभागार में ईएसआई हेल्थ केयर, हरियाणा श्रम विभाग की ओर से संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया।

उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन


गरीबों को अस्पताल में उपचार के लिए किसी प्रकार का नगद भुगतान नहीं करना पड़ेगा। यह कार्ड श्रम विभाग, आंगनबाड़ी और नगर निगम में बनेंगे।

ऐसे परिवार के पांच सदस्यों को हर वर्ष संयुक्त रूप से इलाज पर होने वाले 30 हजार रुपये तक निशुल्क सुविधा मिलेगी। इसके बाद परिवार को स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा।

उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800 180 2035 जारी किया है, जहां उनकी तमाम समस्याएं सुनी जाएंगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए बीमा कंपनी की ओर से अधिकृत या मान्यता प्राप्त अस्पताल में उपलब्ध होगी। जिले में इस योजना के तहत चार प्राइवेट और तीन सरकारी अस्पताल अधिकृत किए गए हैं।

इनमें  सेेक्टर-आठ का ऑर्थो सेंटर, नालागढ रोड पिंजौर का डॉ. जीबी चंद्र मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल और जेएन शौरी मल्टी स्सेशिएलिटी अस्पताल व पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ रीप्रोडक्शन एंड चाइल्ड केयर के अलावा सेक्टर छह पंचकूला, रेलवे रोड कालका व रायपुररानी के सरकारी अस्पतालों से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें