फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AUImpact: चलती बस से ले उड़े थे लाखों का सोना, खबर छपने के बाद केस दर्ज

Sun, 26 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चलती बस में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चलती बस से सात बदमाशों द्वारा 2.5 लाख के सोने के गहने चोरी होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सेक्टर 36 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। आपको बता दे कि उसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है जिसने तीन दिन पहले मामले डीडीआर दर्ज करते हुए कहा था कि आगे की जांच सेक्टर 26 थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला माई सिटी में बस में चोरी की खबर प्रकाशित होने के बाद सुबह ही संजीव को फोनकर सेक्टर 43 बस स्टैंड पुलिस चौकी बुलाया गया। वहां संजीव के बयान दर्ज कर 66 नंबर एफआईआर काट दी ।

 गौरतलब है कि बुधवार शाम को संजीव अपनी पत्नी व बच्चे के साथ सीटीयू की बस में सेक्टर 43 से अपने घर 28 सेक्टर के लिए चढ़ा तो रास्ते में सात बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के साथ उसके बैग से 7 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। इसके बाद मामले में सेक्टर 26 थाने से सेक्टर 43 पुलिस चौकी तक वो दौड़ता रहा पर एफआईआर किसी ने दर्ज नहीं की। दोनों थानों में सिर्फ डीडीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया था। डीडीआर दर्ज होने के बाद भी किसी भी थाने से कोई नहीं शुरू की गई थी। 
विज्ञापन


अमर उजाला का धन्यवाद,  पहले पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद केस रजिस्टर हो गया।
 संजीव, पीड़ित 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें