खरड़। कॉलेज स्टाफ की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की चल रही समेस्टर परीक्षाओं का बहिष्कार कर कॉलेज के गेट पर रोष धरना दिया गया। दस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मैनेजमेंट के प्रतिनिधि डाॅ. मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार पहले केंद्रीयकृत दाखिला पोर्टल को बंद करने की सहमति दे चुकी थी परंतु अब इस पोर्टल को लागू करने संबंधी तानाशाही रवैया अपना रही है। प्रिंसिपल एसोसिएशन की ओर से डॉ. जगजीत कौर ने इस रोष धरने में भाग लिया। पीसीसीटीयू के कॉलेज यूनिट के प्रधान प्रोफेसर जसपाल कौर, सचिव प्रोफेसर वेद प्रकाश, डॉ. बलविंदर सिंह, प्रोफेसर इसपिंदर कौर, प्रोफेसर वीरपाल कौर, डॉ. पंकज कुमार, बबलप्रीत कौर तथा टीचर यूनियन के प्रधान नरिंदर सिंह पडियाला विशेष तौर पर इस रोष धरने में शामिल हुए।