फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 साल के युवक ने थाने में लगाया फंदा, मां-बाप बोले- बेटे की हत्या हुई है

Sun, 01 Jan 2017 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर के पुलिस स्टेशन में युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में थाने में फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मां-बाप हत्या किए जाने के आरोप लगा रहे हैं। घटना पंजाब के तरनतारन की है। थाना सदर पुलिस ने मृतक को दोहरे कत्ल कांड की जांच के मामले में हिरासत में ले रखा था। उसकी पहचान गांव लालपुरा निवासी युवक रविंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह की पत्नी हरबंस कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह की 12 दिसंबर को दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव निवासी रविंदर सिंह (27) को 17 दिसंबर से पूछताछ लिए हिरासत में रखा था। उसने बीती शनिवार रात को थाने के हवालात में फंदा लगा लिया।

रविवार सुबह उसका शव हवालात में लगे पानी के नल के साथ लटकता मिला। जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह और अन्य पुलिस कर्मी परिजनों को बताए बिना ही युवक को सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक करार किया। वहीं मामले का पता चलते ही परिजनों में गुस्सा फूट गया और उन्होंने थाना सदर तरनतारन का घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से पुलिस कर रही थी टॉर्चर

अमृतसर के पुलिस स्टेशन में युवक ने लगाया फंदा
मृतक के पिता कुलवंत सिंह, मां हरभेज कौर ने आरोप लगाया है कि पुलिस कई दिनों से रविंदर सिंह पर अत्याचार कर रही थी। उसे दोहरे कत्ल कांड में फंसाने लिए साजिश रच रही थी। इसके तहत रविंदर सिंह की हत्या की गई है और इस मामले को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है।

मृतक रविंदर सिंह के परिजनों में मामले की उच्च स्तरीय जांच मांगी है। इस धरने में परिवार के साथ आम आदमी पार्टी के खडूर साहिब से प्रत्याशी भूपिंदर सिंह बिट्टू ख्वासपुर, आप के तरनतारन से प्रत्याशी पहलवान करतार सिंह सुरसिंह, मनजिंदर सिंह सिद्धू भी शामिल हुए।

उक्त नेताओं ने युवक की मौत के मामले की जांच करवाने लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपील की। उन्होंने पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए हैं।

वहीं मौके पहुंचे एसपी (इंवेस्टीगेशन) रुपिंदर भारद्वाज, एसपी हरपाल सिंह रंधावा, डीएसपी जगविंदर सिंह संधू, थाना सदर के प्रभारी मनजिंदर सिंह, थाना सिटी के प्रभारी कंवलजीत सिंह और अन्य अधिकारियों ने रविंदर सिंह के परिवार को इंसाफ दिलाने का विश्वास दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें