चंडीगढ़। सब जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन शहर के मुक्केबाज अपने प्रतिद्वंदी मुक्केबाजों पर भारी पड़े। कर्नाटक में शुरू हुई चैंपियनशिप में लड़कों के 33-35 भारवर्ग में चंडीगढ़ के सिद्वार्थ ने उत्तराखंड के हिमांशु को 5-0 के अंतर से पराजित किया।
इसके बाद 40 से 43 भार वर्ग में अमन देव ने मध्यप्रदेश के अक्षित तिवारी को 5-1 से, 43 से 46 किलो भारवर्ग में निखिल हिमाचल प्रदेश के ईशान ठाकुर को 5-0 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचे। इसके साथ ही 49 से 52 किलो भारवर्ग में अंशुमन शर्मा ने असम के आयुष्मान को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। लड़कियों के 38 से 40 किलो भारवर्ग में तमन्ना चौहान ने उत्तराखंड की तान्या चौहान को 5-0 व दूसरे मैच के 44 से 46 किलो भारवर्ग में महक केरल की दिलन शिजू को 5-0 से हराकर दूसरे राऊंड में पहुंचीं।