फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप ने मुक्केबाजों ने दिखाया दम, जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बॉक्सिंग सेंटर पर शुक्रवार से चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इसमें अलग-्अलग वर्गों में लड़के और लड़कियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

52-54 किलो भार वर्ग में लड़कियों के फाइनल राउंड में जीएमएस मलोया की हिमांशी कौशल ने सेंट जोसेफ-44 की महक को हराया।
अन्य मुकाबलों में 54-57 किलो भार वर्ग में बीसीसी-42 की प्रतिमाा ने सेंट जोसेफ-44 की यादवी को मात दी। 60- 63 भार वर्ग में सेंट जोसेफ-44 की मानया ने एसडीएस-32 की ज्योति शर्मा को हराया। 63-66 किलो भार वर्ग में बीसीसी-42 की भाव्या ने सेंट जोसेफ-44 की नाव्या नौटियाल को पराजित किया।
66-70 किलो भार वर्ग में बीसीसी-42 की सहजता ने आरसीएस की प्रभलीन कौर को मात ती। 70- 75 किलो भार वर्ग मे एसडी क्लब की वंशिका ने सेंट जोसेफ-44 की रवि को हराया। 75-80 किलो भार वर्ग में बीसीसीए-42 की प्राची ने सेंट जोसेफ-44 की रिद्धमा को पराजित किया।
विज्ञापन

80 प्लस भार वर्ग में बीसीसी-42 की गरसीरत कौर ने सेंट जोसेफ-44 की काम्या चौहान को मात दी। लड़कियों के अन्य भार वर्ग के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। लड़कों के 57 किलो भार वर्ग में बीसीसीए-42 के गौरव नेगी ने सेक्टर-49 के लक्की को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें