सेक्टर-42 बॉक्सिंग हॉल में 49वीं स्टेट चैंपियनशिप शुरू, 60, 65 और 70 किलो भार वर्ग में हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित बॉक्सिंग हॉल में शनिवार को 49वीं सीनियर (एलीट) चंडीगढ़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन मुक्केबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 60 किलोग्राम भार वर्ग में दक्ष (डीएवी-8) ने रजत (डीएवी-10), करमजोत सिंह (बीसीसी-42) ने कुनाल (एसजीजीएस-26) और नितेश कुमार (ईगल क्लब) ने मोहित (एसडी क्लब) को 5-0 से हराया। 65 किलोग्राम भार वर्ग में सत्यमदीप (फ्रेंड्स क्लब), जतिंदर (एसडी क्लब) और आशीष (ईगल क्लब) ने अपने मुकाबले आरएससी के आधार पर जीते। वहीं 70 किलोग्राम भार वर्ग में रोहित (बीसीसी-42) ने तुषार (एसडी क्लब) को आरएससी के आधार पर हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
बॉक्स | 28 और 29 नवंबर को हो रही प्रतियोगिता
चैंपियनशिप का आयोजन 28 और 29 नवंबर को किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न बॉक्सिंग क्लबों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबलों के जरिए मुक्केबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने और अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल रहा है।