चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 के मुक्केबाजी सेंटर में शनिवार से 48 वीं सीनियर पुरुष और 24 वीं सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन लड़कियों के वर्ग में बीसीसी-56 की गुड्डी ने एसडी-32 की परिनीता को हराया। अन्य मुकाबलों में फ्रेंड्स क्लब की नेहा ने बीसीसी-42 की रितिका को, एसडी क्लब की लक्ष्मी देवी ने बुड़ैल क्लब की प्रियांशी को और एसजीजीएस-26 की रुचिका ने एमसीएम की हर्षिता को हराया।
वहीं लड़कों के वर्ग में बीसीसी 56 के सुशांत कपूर ने ईगल क्लब के जाफीर को हराया। अन्य मुकाबलों में बीसीसी-42 के कृष्पाल ने बीसीसी-56 के अजय कुमार को, बुड़ैल क्लब के अक्षय ने बीसीसी-42 के आदित्य पंवार को मात दी।